शुगर लेवल कंट्रोल करना है तो रोज नाश्ते में खाएं ये 5 चीज़ें

शुगर लेवल कंट्रोल करना है तो रोज नाश्ते में खाएं ये 5 चीज़ें

सेहतराग टीम

आज के समय में कई ऐसे रोग है जो अधिकतर लोगों को होते हैं। कई लोग उसे सामान्य मानकर टाल देते हैं तो कई लोग सीरियस लेते हुए रेगुलर उसका इलाज करते हैं। उन्हीं रोगों में एक रोग है डायबिटीज की बीमारी, जो भारत में अब आम होती जा रही है। पिछले कुछ सालों में इस बीमारी ने युवाओं को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। एक शोध के मुताबिक पांच में से हर दूसरा शख्स इसका शिकार होता है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना ज़रूरी है। इसके लिए सबसे पहले ऐसी कोई भी चीज़ खाने से परहेज़ करें, जिससे आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

अगर आप भी डायबिटीज़ की परेशानी से गुज़र रहे हैं और अपने खाने को लेकर चिंतित हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी हेल्दी चीजें जिसे आप अपने नाश्ते में शामिल करें। ये आपके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के साथ आपको सेहतमंद भी रखेंगे।

इन 5 चीज़ों को करें शामिल

फाइबर वाली सब्जियां

फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने का एक लाजवाब तरीका है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी सब्जियां शामिल करें जिनमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद हो। इसके लिए आप ब्रोकली, सेम, मटर, पालक और पत्तेदार सब्जियां खाएं। अगर आप नॉनवेज खाते हों, तो फैटी फिश खाएं।

दालचीनी

डायबिटीज़ में आप दालचीनी की चाय बनाकर पिएं या इसे उबाल कर पीएं। ये आपके शरीर में इंसूलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है जिससे ग्लूकोज़ सेल्स में अच्छी तरह ट्रांसफर होते हैं। इससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आधा छोटा चम्मच दालचीनी एक ग्लास पानी में उबालकर पिएं।

अखरोट

अखरोट में मौजूद विटामिन-ई आपको टाइप-2 डायबिटीज़ से बचाकर रखने में मदद करता है। ये शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रण में रखता है। अखरोट खाने से न सिर्फ डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है, बल्कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का भी ख़तरा कम होता है। आप चाहे तो बादाम और काजू भी खा सकते हैं।

बेरीज़

ये भले थोड़े महंगे आते हैं, लेकिन आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। इसमें मौजूद फाइबर और पोषण आपके ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इस परेशानी से राहत दिलाता है। रोज़ाना नाश्ते में इन्हें खाएं। आप चाहे तो इसे ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप पपीता, सेब और संतरे जैसे फल भी खा सकते हैं।

एवाकाडो

मार्केट में ये फल आपको आसानी से मिल जाएगा। एक रिसर्च के मुताबिक इसमें अच्छी वसा मौजूद होती है। ये शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इससे आपको डायबिटीज़ टाइप 2 से राहत मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें-

एक दम से नहीं होती है डायबिटीज, होने से पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।